फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The event ended with cultural performances by BEL employees and children.

Kotdwar News: बीईएल कर्मचारियों और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Wed, 28 Dec 2022 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
The event ended with cultural performances by BEL employees and children.
कोटद्वार के बीईएल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नंदा देवी राजजात की प्रस्तुति देतीं महिल? - फोटो : KOTDWAR
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) की सांस्कृतिक समिति की ओर से क्रिसमस और नव वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की महिला कर्मचारियों और कर्मचारियों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सामुदायिक भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का बीईएल के महाप्रबंधक विशेश्वर पुच्चा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कर्मचारियों से नए वर्ष में कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की गई। इसके बाद कर्मचारी रीना मिश्रा, मधुरिमा सक्सेना, रूपा रावत, प्रदीप बडोला, प्रकाश, बहादुर सिंह ने पिया तो से नैना लागे रे..., नैनों वाली ने छेड़ा मन का प्याला..., जोड़ी हमारी जमीला..., अफलम चफलम..., तैरी भैंसी भुखी रमाई हे लीला घस्यारी..., आदि गीतों पर एकल नृत्य की प्रस्तुतियों देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों के विपाशा ग्रुप और अर्थव ग्रुप ने डांस की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने नंदा देवी राजजात की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक प्रदीप चौरसिया, उपमहाप्रबंधक हरिकेश, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष निर्मल कुमार नवानी, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष यशपाल तोमर, सचिव सत्य प्रकाश और संयुक्त सचिव प्रदीप बडोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed