{"_id":"4e93dfb6716d48c6f2fad99f08eae54d","slug":"the-elephant-smashed-the-four-walls-of-the-school-drove-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने तोड़ी स्कूल की चहारदीवारी, किसानों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने तोड़ी स्कूल की चहारदीवारी, किसानों को दौड़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों ने दो किसानों को दौड़ाकर घायल कर दिया और भिक्कावाला में सेंट मेरीज इंटर कालेज की चहारदीवारी तोड़ डाली।
हाथियों के हिंसक होने से लोग भयभीत हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने गश्ती दलों से गश्त तेज करने को कहा है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथी इन दिनों हिंसक हो गए हैं। मीरापुर संपर्क मार्ग पर किसान गजेंद्र सिंह बिष्ट और टेकवीर सिंह नेगी के पीछे हाथी पड़ गए।
दोनों ने किसी तरह पास के गन्ने के खेतों में छिपकर जान बचाई। इस दौरान वह चोटिल भी हो गए। गजेंद्र सिंह बिष्ट की साइकिल भी हाथियों ने तोड़ डाली। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी बमुश्किल वहां से भागे।
दोनों किसानों का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। दूसरी घटना मे भिक्कावाला के सेंट मेरीज इंटर कालेज की चहारदीवारी को हाथियों ने छह जगहों से क्षतिग्रस्त कर सैकड़ों बीघा गेहूं और गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। ब्यूरो