फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   the district plans to spend up to the amount released february

फरवरी तक खर्च करें जिला योजना की रिलीज राशि

Wed, 13 Jan 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
 जिला योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने विभागों को जिला योजना की रिलीज राशि फरवरी तक शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 उन्होंने जल संस्थान, राजकीय सिंचाई, लोनिवि समेत कई विभागों में अवशेष अब तक खर्च नहीं होने नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने के लिए निर्देशित किया।


विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम भट्ट ने जिला योजना, बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा की। सड़क, पेयजल, सिंचाई समेत कई विभागों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


 इस मौके पर बताया गया कि राजकीय  सिंचाई, जल संस्थान, लोनिवि, लघु सिंचाई, संस्कृति आदि विभागों में जिला योजना का पिछले साल का बजट अवशेष है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को फटकार लगाते हुए अवशेष राशि शीघ्र विकास कार्यों पर खर्च करने और विकास कार्यों की रफ्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि कोषागार कर्मियों की हड़ताल से लंबित बिलों के भुगतान के लिए अधिकारी कोषागार अधिकारी से सामंजस्य बनाकर भुगतान कराने का प्रयास करें।

बैठक में डीएम ने इंदिरा आवास में जनपद सी श्रेणी में होने नाराजगी जताई। कहा कि इसे ए श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाए। पूल्ड आवास निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया।

 इस मौके पर सीडीओ हरक सिंह रावत, डीएफओ रमेश चंद्र, डीडीओ वेद प्रकाश भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed