{"_id":"695bac32643b3a56a60f2f82","slug":"the-dhanari-area-is-facing-a-multitude-of-problems-please-provide-solutions-sir-kotdwar-news-c-54-1-uki1002-117142-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: धनारी क्षेत्र में समस्याओं का अंबार, हल दो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: धनारी क्षेत्र में समस्याओं का अंबार, हल दो साहब
Mon, 05 Jan 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
धनारी किसान विकास संघर्ष समिति ने सीडीओ को बताई दिक्कतें
उत्तरकाशी। धनारी किसान विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने सीडीओ से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति लंबे से क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग कर रहा है लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष है।
धनारी किसान विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पंवार ने सीडीओ को बताया कि वे लंबे समय से सेम मुखेम मोटर मार्ग निर्माण करने, राजकीय पॉलिटेक्निक पिपली धनारी के घोटाले की जांच समिति के समक्ष करवाने, पट्डी धनारी में मोबाइल टावर लगाने, देवीधार में मोक्षघाट के स्थल पर निर्माण कार्य करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही है। नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीण 108 सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसके साथ ही देवीधार में मोक्षघाट जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रख है जिससे ग्रामीणों को दह संस्कार करने में भारी दिक्कतें होती है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कतें बरसात में होती है जिससे वह भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण दह संस्कार नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशास से जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। वहीं, सीडीओ जयभारत सिंह ने ग्रामीणों को जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुंदर सिंह कुडरा, नत्थी सिंह कुंडरा, विजय सिंह राणा, नत्थी सिंह रावत, मनीष कुंडरा, नत्थी सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।