फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The department's delay is taking a toll on the students

Kotdwar News: विभाग की लेटलतीफी पड़ रही छात्रों पर भारी

Thu, 17 Apr 2025 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 17 Apr 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
The department's delay is taking a toll on the students
डेढ़ साल में भी नहीं बना जीआईसी घोडियानाखाल विद्यालय भवन
विज्ञापन

छात्रों व अभिभावकों ने जताई नाराजगी, मंत्री को भेजा ज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी घोडियानाखाल के भवन निर्माण में हो रही रही लेटलतीफी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे छात्रों व अभिभावकों में रोष है। उन्होंने भवन का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय विधायक व लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा है।

अभिभावक संघ के अध्यक्ष रौनक बिष्ट ने बताया कि 1.98 करोड़ की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। निर्माण कार्य फरवरी, 2025 तक पूरा होना था। अभिभावकों का कहना है कि वह लगातार निर्माण एजेंसी व ठेकेदार से लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें महज कोरा आश्वासन मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में 85 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

एई प्रदीप भंडारी का कहना है कि निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। वर्तमान में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस माह के अंत तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed