फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The death of pregnant referred from Base Hospital caught fire

बेस अस्पताल से रेफर गर्भवती की मौत ने पकड़ा तूल

Thu, 17 Feb 2022 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
The death of pregnant referred from Base Hospital caught fire
राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार करा रही एक गर्भवती महिला की नजीबाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में मृत्यु होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और संबंधित चिकित्सक को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने राजकीय बेस अस्पताल के डॉक्टर पर गर्भवती महिला के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार की शिवपुर निवासी अनीता आर्य पत्नी विकास आर्य का पहला प्रसव था और उसका उपचार बेस अस्पताल में चल रहा था, लेकिन जब प्रसव का समय आया तो संबंधित डॉक्टर ने महिला के परिजनों को कहा कि महिला में खून की कमी है और हम इसका ऑपरेशन नहीं कर सकते। यही नहीं लगातार दबाव बनाते हुए महिला को प्राइवेट अस्पताल भेज दिया, जिससे महिला की नजीबाबाद के एक प्राइवेट क्लीनिक में मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त महिला की मौत संबंधित डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और संबंधित डॉक्टर को तत्काल निलंबित किया जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed