{"_id":"612e51ea8ebc3e21935d00c4","slug":"the-danger-created-by-the-high-tension-lines-passing-over-the-colonies-kotdwar-news-drn3890337191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनियों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों से बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनियों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों से बना खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र के काशीरामपुर वार्ड की कालोनियों के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन लोगों के लिए खतरा बनी है। लोग चार वर्षों से बिजली लाइन को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है।
काशीरामपुर वार्ड में आबादी कम होने पर वर्षों पहले ऊर्जा निगम ने इस क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन बिछाई थी, लेकिन वक्त गुजरने के साथ आबादी कई गुना बढ़ गई। वर्तमान में रमेश नगर, कंडारी कालोनी, भवानी एनक्लेव, जानकी नगर, बड़थ्वाल कालोनी, उमेश नगर, सजवाण कालोनी, भोलादत्त विहार, सूर्या नगर, शिवालिक नगर, डिफेंस कालोनी, न्यू प्रतापनगर, देवी नगर, प्रतापनगर और सैनिक कालोनी के भवनों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं, जिसके कारण सैकड़ों की आबादी को खतरा बना है। समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, राम प्रसाद जिंदल, योगेश कुमार, करन डोगरा ने ऊर्जा निगम पर वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2017 से लगातार सीएम, स्थानीय विधायक, जिलाधिकारी और ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों से हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने की मांग करते आ रही हैं। दो वर्ष पूर्व छत पर काम कर रही एक महिला हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गई थी। लगातार शिकायत करने के बाद भी बिजली लाइन को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।
काशीरामपुर वार्ड की हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही लाइन को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। - रघुराज सिंह, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम कोटद्वार।