फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The construction of Ghanghalikhal-Mathali motor road is half-finished

Kotdwar News: घांघलीखाल-मठाली मोटर मार्ग का निर्माण पड़ा है आधा-अधूरा

Sun, 14 Sep 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 14 Sep 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
The construction of Ghanghalikhal-Mathali motor road is half-finished
ग्रामीणों ने मार्ग के डामरीकरण के लिए ईई लोनिवि से की मुलाकात
विज्ञापन

लैंसडौन। वर्ष 2003 से निर्माणाधीन घांघलीखाल वाया संदणा, मठाली 12 किमी लंबा लिंक मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य अभी भी पूरा नहीं हो सका है। घांघलीखाल क्षेत्र के ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई से मिलकर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई।
ईई से मिले प्रतिनिधिमंडल में शामिल खुशाल सिंह बिष्ट ने कहा कि घांघलीखाल से 3 किमी तक सड़क का डामरीकरण कार्य किया गया है लेकिन इसके आगे का डामरीकरण कार्य अभी शुरू भी नहीं किया गया है। डामरीकरण का कार्य अधूरा होने से बारिश के दौरान मार्ग पर यातायात ठप हो जाता है। ग्रामीणों को 6 से 7 किमी की पैदल दूरी घांघलीखाल तक तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घांघलीखाल से ग्राम संदणा की दूरी 6 किमी की है और इसके आगे मठाली तक की दूरी 3 किमी है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने घांघलीखाल से मठाली तक 12 किमी लंबे समूचे मार्ग का निर्माण पूरा करवाने, संदणा गांव के नीचे संभावित भूस्खलन वाले स्थानों पर सड़क से अंदर की ओर दीवारों का निर्माण कराने और मार्ग के लिए लोगों से ली गई उनकी भूमि का उपयुक्त मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में युद्धवीर बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, भरत बिष्ट, हयात बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश भारद्वाज शामिल रहे। ईई विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शासन से बजट मिलने पर आगे की सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed