फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The bus leaving from the workshop broke down as soon as it reached the depot, passengers created ruckus

Kotdwar News: वर्कशॉप से चली बस डिपो पहुंचते ही हो गई खराब, यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 13 Oct 2024 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
The bus leaving from the workshop broke down as soon as it reached the depot, passengers created ruckus

विज्ञापन
कोटद्वार। आमतौर पर सवारियों को ताकने वाले कोटद्वार डिपो को जब ढेरों सवारियां मिलीं, तो परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। रविवार सुबह रोडवेज डिपो पर यात्रियों को हुजूम उमड़ पड़ा। फरीदाबाद जाने के लिए वर्कशॉप से डिपो पर पहुंची कोटद्वार डिपो की बस के खराब होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। घंटों बसें नहीं मिलने पर उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, कुछ ऐसा ही आलम सतपुली और अन्य क्षेत्रों में भी था, जहां लोगों को बसें नहीं मिलने पर खासी परेशानी हुई।

रविवार सुबह 9 बजे के बाद कोटद्वार रोडवेज डिपो पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट चुकी थी। विभिन्न रूट पर बसें नहीं मिलने और लोगों के बैठने की जगह नहीं होने से उन्हें चिलचिलाती धूप में ही खड़ा होना पड़ा। फरीदाबाद जाने के लिए वर्कशॉप से डिपो पर पहुंचते ही कोटद्वार डिपो की बस में खराबी आ गई। चालक हरविंदर सिंह और परिचालक तसलीम ने इसकी जानकारी डिपो प्रशासन को दी।
विज्ञापन

चालक को बस वापस वर्कशॉप ले जाने और यात्रियों को अन्य बस में शिफ्ट कराने के लिए कहा गया। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्री तब तक बस में सवार हो चुके थे। बस खराब होने पर उन्हें उतर जाने के लिए कहा, तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। फरीदाबाद के लिए दूसरी बस मिलने पर यात्री शांत हुए। यात्री काफी ज्यादा होने से कई यात्री बस में सवार नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, गुड़गांव, देहरादून, कालागढ़, रामनगर आदि क्षेत्रों के लिए भी समय पर बसें नहीं मिलने पर लोगों में काफी नाराजगी रही। अतर सिंह, भगवत शरण शर्मा, चैन सिंह गुसाईं, अनिरुद्ध रावत, प्रतीक ढौडियाल आदि लोगों का कहना था कि कोटद्वार रोडवेज डिपो मैदान और पहाड़ से जुड़ा महत्वपूर्ण बस अड्डा है। यहां परिवहन व्यवस्था ढुलमुल होने का खामियाजा दूर-दूर क्षेत्रों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दोपहर बाद पहाड़ और शाम को मैदानी क्षेत्रों के लिए बसें नहीं मिलने पर यात्री कहां जाएंगे, इस पर किसी के पास कोई जवाब नहीं है।




.

सतपुली। नयारघाटी क्षेत्र में रविवार को यात्री वाहनों के शादियों में व्यस्त होने के चलते बस अड्डे पर सुबह से ही इक्का-दुक्का यात्री वाहन नजर आए। पौड़ी एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से कोटद्वार की ओर जाने वाली निजी बसों के अलावा टैक्सियां भी यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। जिससे सतपुली बस अड्डे पर कोटद्वार की ओर जाने वाली सवारियां खासी परेशान नजर आईं। वहीं, ब्रांच रूटों पर भी टैक्सियों की काफी किल्लत रही। जिससे लोगों को यात्री वाहनों को मनमाना किराया देकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed