{"_id":"694fcc1e1b80a5c5e206c548","slug":"the-autumn-festival-was-a-vibrant-celebration-filled-with-colorful-cultural-programs-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-120712-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शरदोत्सव में रही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शरदोत्सव में रही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Sat, 27 Dec 2025 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
भाबर में मंगलम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर में मंगलम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से दो दिवसीय रंगारंग झंडीचौड़ शरदोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन एकल, समूह नृत्य के साथ गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर तीन लोगों को मंगलम सम्मान से नवाजा गया।
शरदोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी रंजना रावत, विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष कांग्रेस मीना बच्छवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा गीता नेगी, पूर्व सैनिक संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल की टीम ने योग आसनों की आकर्षक प्रस्तुति दी। जूनियर वर्ग की लोकनृत्य प्रतियोगिता में टीसीजी पब्लिक स्कूल गोविंद नगर ने प्रथम, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल नजीबाबाद रोड ने द्वितीय और हिमालयन विद्या निकेतन मिलन चौक मिलन चौक व स्टार टच ग्लोबल पब्लिक स्कूल दुर्गापुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एकल नृत्य में पावनी भट्ट ने प्रथम, हंसिका ने द्वितीय और आयुषी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर खेल जगत में सुधांशु नेगी, गौरैया संरक्षण के लिए दिनेश चंद्र कुकरेती और गो संरक्षण के क्षेत्र में जसपाल रावत को मंगलम सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उमेश रावत, रामप्रकाश ध्यानी, रोहित चौधरी, रजनीश शर्मा, गजेंइ्र पंवार, पूर्व प्रधान राम सिंह, पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद जेपी बहुखंडी, पूर्व पार्षद अमित नेगी, प्रकाश टम्टा, विकास बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।