फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The amount returned to the victim of cyber fraud

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाई राशि

Sat, 28 Nov 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The amount returned to the victim of cyber fraud
साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के बैंक खाते में उसकी ठगी गई धनराशि को वापस दिलाई। सेल के प्रभारी एसआई रफत अली ने बताया कि पूल्ड हाउस पौड़ी निवासी महेंद्र सिंह ने उसके खाते में साइबर ठगों द्वारा 1500 रुपये उड़ा लेने की फोन पर सूचना दी थी। ठगी के शिकार व्यक्ति ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका रिश्तेदार बताकर किसी को देने के लिए उसके खाते में पैसे डालने की बात करते हुए उसके लिए मोबाइल पर क्यू आरकोड भेजा और उसको स्कैन करने के लिए कहा। जैसे ही उसने क्यू आर कोड को स्कैन किया, उसके खाते से 1500 रुपये की धनराशि कट गई। एसआई ने बताया कि साइबर सेल पौड़ी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक के खाते से कटी धनराशि 1500 में से 1251 रुपये उसके खाते में वापस करवा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed