फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Terror trapped in a cage, there is still danger from others

Kotdwar News: पिंजरे में कैद हुई दहशत, दूसरे से अब भी है खतरा

Mon, 26 Aug 2024 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Terror trapped in a cage, there is still danger from others

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुठेर्ता के गुलदार प्रभावित तोक गांव कोटा तल्ला गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वन विभाग की टीम पिंजरे में कैद गुलदार को अपने साथ पोखड़ा रेंज कार्यालय ले गई है। गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्चे को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार यही है या फिर दूसरा। वहीं, क्षेत्र में एक और गुलदार चहलकदमी करता दिख रहा है। वन विभाग की टीम और शूटर नरेंद्र नगर के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर बलवीर सिंह पंवार गांव में ही डटे हुए हैं। दूसरे गुलदार को भी पिंजरे में कैद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गत 19 जुलाई को रक्षा बंधन के दिन मां अर्चना देवी के साथ कोटा तल्ला स्थित नानी के घर आए पांच वर्षीय आदित्य पर गुलदार ने हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूर झाड़ियों से बरामद हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने की मांग की थी। वन विभाग की ओर से हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के आसपास चार पिंजरे और 15 ट्रेप कैमरा लगाने के साथ ही वन कर्मियों की 15 सदस्यीय टीम गांव में तैनात की गई है। उच्चाधिकारियों से हमलावर गुलदार को मार गिराने के आदेश मिलने के बाद विभागीय शूटर नरेंद्र नगर के पूर्व डिप्टी रेंजर बलवीर पंवार भी गांव में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


गढ़वाल वन प्रभाग के एसडीओ पवन सिंह नेगी व रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह ने बताया कि सोमवार तड़के कोटा तल्ला में घटनास्थल के पास लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से गुलदार को तुरंत ही वाहन में डालकर पोखड़ा रेंज कार्यालय ले जाया गया है। गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया जा रहा है। क्षेत्र में एक और गुलदार अब भी सक्रिय है। उसे भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरा गुलदार भी क्षेत्र में घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed