{"_id":"8820fa4680383153314ecfa7c35f68e1","slug":"teliscop-in-lensdon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंसडौन में टिप-इन-टॉप में लगेगा हाई पावर टेलीस्कोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंसडौन में टिप-इन-टॉप में लगेगा हाई पावर टेलीस्कोप
लैंसडौन
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी लैंसडौन में स्थित टिप-इन-टॉप को सजाने और संवारने की कवायद कैंट बोर्ड ने शुरू कर दी है। कैंट बोर्ड यहां एक कैफे हाउस के निर्माण के साथ हाई पावर टेलीस्कोप भी लगाएगा। इससे पर्यटक हिमालय की हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखलाओं को नजदीक से निहार सकेंगे। छावनी परिषद की इस कवायद से टिप-इन-टॉप से नए स्वरूप में नजर आएगा। इससे टिप-इन-टॉप आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि टिप-इन-टॉप शुरू से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा है। यहां से पहाड़ियों का विहंगम दृश्य सैलानियों को लुभाता है। यहां से हिमालय से नीचे घाटी का नजारा और हिमालय की अन्य चोटियां नंदा देवी, त्रिशूल, नीलकांठा, बंदरपूंछ, केदारकांठा, चौखंबा देखा जा सकता है। लोगों को इन पर्वतमालाओं का और भी नजदीक से दीदार कराने को यहां टेलीस्कोप लगाया जा रहा है जो हाई पावर का है। इसके अलावा कुछ और बायस्कोप भी लगाए जा रहे हैं। कैफे हाउस का भी निर्माण शुरू कराया गया है।
पार्किंग का चौड़ीकरण
हिमालय की चोटियों से नीचे तलहटी पर बसे गांव और पहाड़ियों पर जलती विद्युत मालाएं गजब का नजारा पेश करती हैं। रात को ग्लैक्सी का नजारा भी अलग ही होता है। इसके दीदार के लिए पार्किंग के चौड़ीकरण का कार्य चालू करवाया गया है। यहां रात के दृश्य को अविस्मरणीय बनाने के लिए श्रंखलाबद्ध तरीके से विद्युत मालाएं लगाई जा रही हैं।