{"_id":"68e54b905fc6a3fdb10dd935","slug":"technician-on-leave-mri-and-ct-scan-units-locked-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119084-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छुट्टी पर तकनीशियन, एमआरआई और सीटी स्कैन यूनिट पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छुट्टी पर तकनीशियन, एमआरआई और सीटी स्कैन यूनिट पर लटका ताला
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल के तकनीशियन के छुट्टी पर होने से सीटी स्कैन और एमआरआई यूनिट बंद पड़ी है। मरीजों को अस्पताल में भटकने के साथ-साथ जांच के लिए अन्यत्र दौड़ लगानी पड़ रही है।
300 बेड वाले राजकीय बेस अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए केवल कोटद्वार ही नहीं, समूचे गढ़वाल और यूपी के बिजनौर से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन एवं एमआरआई यूनिट में एकमात्र तकनीशियन कार्यरत है। वह भी अवकाश पर चले गए हैं, जिससे इस महत्वपूर्ण जांच संस्थान पर ताला लटक गया है। सोमवार को कुछ मरीज भटकने के बाद वापस लौट गए थे। वहीं, मंगलवार को लगातार दूसरे दिन यूनिट बंद होने के कारण मरीज परेशान रहे।
एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे यूनिट में एक तकनीशियन होने से इस तरह की दिक्कत आना स्वभाविक है। महत्वपूर्ण जांच सुविधा को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए लिए अस्पताल प्रशासन को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-शिवमोहन शुक्ला, सीएमओ, पौड़ी