फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teachers took out a silent procession for various demands

Kotdwar News: विभिन्न मांगों के लिए शिक्षकों ने निकाला मौन जुलूस

Fri, 05 Sep 2025 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers took out a silent procession for various demands
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मौन जुलूस निकाला। शिक्षकों ने जल्द ही सरकार से जायज मांगों को हल करने की मांग उठाई। इस दौरान जिला संरक्षक जयदीप रावत ने कहा कि शिक्षकों ने सरकार को यह संदेश दिया, जो शिक्षक लगातार राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर रहे हैं, वह अपने सम्मान की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। कहा कि सरकार द्वारा कई वर्षों से शिक्षकों की पदोन्नतियां नहीं की जा रही हैं, जिससे वह अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और आज आंदोलन के लिए मजबूर हो गए हैं। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि शिक्षक दिवस पर जहां शिक्षकों का सम्मान होना था, वहीं उन्हें अपने सम्मान के लिए इस तरह लड़ना पड़ रहा है। इस दौरान मौन जुलूस में ब्लाॅक अध्यक्ष पौड़ी मनोज कुमार बिष्ट, भवान सिंह नेगी, संग्राम सिंह नेगी, सुबोध कुकरेती, संजय रुडोला, वहीदुर रहमान सिद्दिकी और विजय नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed