{"_id":"670ea12fd90c518d980eb445","slug":"tcc-public-school-wins-in-sanskrit-group-dance-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-525729-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: संस्कृत समूह नृत्य में टीसीसी पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: संस्कृत समूह नृत्य में टीसीसी पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से दुगड्डा ब्लॉक की दो दिवसीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता इंटर कॉलेज मोटाढाक में शुरू हो गई है। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता में टीसीजी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उद्घाटन डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी, गेप्स संस्था के संस्थापक आरबी कंडवाल, मनमोहन काला, बीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद, प्रतियोगिता के जनपद सह संयोजक रमाकांत कुकरेती, विशेष अतिथि पीजी कॉलेज कोटद्वार के संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणिमा मिश्रा और स्थल संयोजक डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीईओ अमित कुमार चंद्र ने कहा कि संस्कृत भाषा प्रदेश की संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्कृत ही संस्कृति को आगे बढ़ा सकती है। डॉ. अरुणिमा मिश्रा ने कहा कि नृत्य, नाटक और गीत के माध्यम से बहुत से बच्चे संस्कृत में बोलना सीख रहे हैं। खंड संयोजक कुलदीप मैंदोला ने बताया कि अकादमी की ओर से ब्लॉक स्तर पर 16वां संस्कृत महोत्सव का आयोजन कर कक्षा 6 से लेकर स्नातकोत्तर तक छात्र छात्रों को संस्कृत बोलने का अवसर दिया गया है। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। संस्कृत समूह नृत्य में टीसीजी पब्लिक स्कूल सिमलचौड़, महर्षि विद्या निकेतन कण्वघाटी, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में परमार्थ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं इंटर कॉलेज मोटाढाक की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। मंच संचालन डॉ. मनोरथ प्रसाद नौगाईं ने किया।