{"_id":"6033da5b8ebc3ee95457b7fd","slug":"take-3000-months-pension-after-60-years-dr-harak-singh-kotdwar-news-drn3716069116","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल के बाद लें 3000 महीना पेंशन : डॉ. हरक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 साल के बाद लें 3000 महीना पेंशन : डॉ. हरक सिंह
विज्ञापन
श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वन एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 16 श्रमिकों को शादी के लिए, प्रसूति और श्रमिक के मृत्यु के बाद उसके परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में करीब 20 लाख के चेक वितरित किए।
सोमवार को वनमंत्री आवास के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वन एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार श्रमिकों के जीवन में सुधार लाने के लिए अनेक कार्य कर रही है। 60 वर्ष की आयु के बाद श्रमिकों को पेंशन देने के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना शुरू की गई है। यह योजना 18 से 40 वर्ष के श्रमिक के लिए है, जिसमें श्रमिक को 55 से 200 प्रतिमाह जमा करने हैं। 60 वर्ष के बाद श्रमिक को तीन हजार प्रतिमाह पेंशन मिलगी। श्रमिक पेंशनर की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर मंत्री ने नौ श्रमिकों को 20 लाख चार हजार के सहायता चेक बांटे।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री अनीता बशिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री शशिबाला केष्टवाल, जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, ममता देवरानी, सहायक श्रमायुक्त अरविंद सैनी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीपी जुयाल, सीपी नैथानी आदि मौजूद थे।