फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tableau of Lord Shankar, Parvati and Ganesha brought out

Kotdwar News: शंकर, पार्वती और गणेश भगवान की झांकी निकाली

Wed, 28 Feb 2024 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 28 Feb 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Tableau of Lord Shankar, Parvati and Ganesha brought out
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा सुख शांति भवन मिश्रा कॉलोनी नजीबाबाद की ओर से 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में नगर में शिव संदेश यात्रा रैली निकाली गई। रैली में विशाल शिवलिंग, शंकर, पार्वती और गणेश भगवान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

यूपी बॉर्डर स्थित संतोषी माता मंदिर से शुरू हुई शिव संदेश यात्रा रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दिल्ली फार्म स्थित ब्रह्माकुमारी पाठशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें कोटद्वार सेवा केंद्र की संचालिका ज्योति दीदी ने शिव ध्वज फहराया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिव अवतरण व शिव के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया। साथ ही ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्यों ने स्वरचित कविताएं भी सुनाईं। कार्यक्रम के दौरान हास्य नाटिका के माध्यम से शराब से होने वाले नुकसान व उनसे मुक्त होने से संबंधित उपायों के बारे में बताया। इस मौके पर मान सिंह, देवेंद्र, कृष्णा, विजय मोहनलाल जोशी, जोध सिंह पटवाल, युद्धवीर, वंदना, अर्चना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed