फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sweden's King-Queen will visit Corbett Park today

कोटद्वार के पाखरो गेट से शाही दंपति करेंगे कार्बेट नेशनल पार्क की सैर

Wed, 04 Dec 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sweden's King-Queen will visit Corbett Park today
कोटद्वार कोतवाली में स्वीडन के शाही दंपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसएस? - फोटो : KOTDWAR
पहली बार उत्तराखंड पहुंच रहे स्वीडन के 16वें नरेश कार्ल गुस्ताफ और रानी सिल्विया कोटद्वार के पाखरो गेट के रास्ते कार्बेट नेशनल पार्क की सैर कर वन्य जीवों का दीदार करेंगे। पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग सड़क मार्ग से कोटद्वार पहुंच रहे शाही दंपति के स्वागत की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाही दंपति हरिद्वार से लालढांग-चिलरखाल मार्ग, भाबर से देवी रोड और शहर के झंडाचौक होते हुए लैंसडौन वन प्रभाग के पनियाली गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। पनियाली गेस्ट हाउस में भोजन करने के बाद पाखरो गेट होते हुए कार्बेट नेशनल पार्क की सैर के लिए रवाना होंगे। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि शाही दंपति के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के साथ चिलरखाल से पनियाली तक उनके स्वागत के लिए स्वीडिश भाषा में तोरण द्वार, होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे। सड़कों की सफाई के लिए निगम, पनियाली गेस्ट हाउस में व्यवस्थाएं देखने के लिए वन विभाग, टेंट, भोजन की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग के रेंज अधिकारी बीबी शर्मा ने बताया कि शादी दंपति के स्वागत के लिए पनियाली विश्रामगृह को सजाया गया है। यहां सफाई व्यवस्था के साथ नए सोफे कवर, बेड सीट और नये पर्दे लगाए गए हैं। भोजन के लिए नई क्राकरी मंगाई गई है। रंगरोगन का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद
एसएसपी दिलीप कुंवर ने स्वीडन के शाही दंपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोटद्वार कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने सभी कर्मियों और अधिकारियों को शाही दंपति की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को शाही दंपति के गुजरने वाले मार्ग पर लावारिश पशुओं को रोकने के निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में राजा-रानी का 70 किमी का भ्रमण है, जिसमें से 67 किमी जंगल का क्षेत्र है। सुरक्षा के लिए पुलिस ने राजस्व, नगर निगम और वन विभाग के साथ तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed