फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sukhro river overflowing due to rain on mountains, electric pole collapsed

पहाड़ों पर हुई बारिश से उफनाई सुखरो नदी, बिजली का पोल ढहा

Tue, 03 Aug 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sukhro river overflowing due to rain on mountains, electric pole collapsed
ोटद्वार की सुखरो नदी में ढहा बिजली का पोल, मोटर पुल पर अटका। - फोटो : KOTDWAR
पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण मंगलवार को शाम करीब तीन बजे कोटद्वार की प्रमुख नदियों में शामिल सुखरो नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान नदी में टहल रहे बच्चे और स्थानीय लोग नदी से निकलकर बाहर की ओर दौड़ने लगे। कमोवेश यही हाल मालन और खोह नदी का भी रहा। सुखरो नदी में पानी बढ़ने से एक बिजली का पोल भी ढह गया।
विज्ञापन

निबूचौड़ निवासी विनोद सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को अचानक नदियां उफान पर आ गईं ऐसे में नदी में टहलने वाले स्थानीय लोग, नदी में नहाते बच्चों और खनन से जुड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग नदी से सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े जिससे कोई हादसा होने से बच गया। वहीं देखते ही देखते यहां ऊर्जा निगम की बिजली लाइन का एक पोल ढह गया, जो सुखरो मोटर पुल पर अटक गया। वहीं क्षेत्र की खोह और मालन नदी में भी शाम के वक्त जलस्तर अचानक बढ़ गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी और कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बरसात में नदियों के किनारे रहने वालों को नदियों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है, लेकिन कई बच्चे और लोग पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की एडवाइजरी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। कोटद्वार से दुगड्डा तक के दायरे में लोगों से नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। कई स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed