{"_id":"01c1b99c998f8a2447cf194eb2e040c1","slug":"students-will-come-in-inspair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इंस्पायर’ में जुटेंगे राज्यभर के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इंस्पायर’ में जुटेंगे राज्यभर के मेधावी
श्रीनगर
Updated Sun, 20 Dec 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि की ओर से आयोजित ‘इंस्पायर’ शिविर में राज्यभर के मेधावी छात्र एकत्र होंगे। सत्र के पहले दिन छात्रों को आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर छात्रों को संबोधित करेंगे।
सोमवार को गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित ऑडीटोरियम में गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल पांच दिवसीय इंस्पायर शिविर का उद्घाटन करेंगे। संयोजक प्रो. वाईपी सुंद्रियाल ने बताया कि शिविर में चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग व उधमसिंह नगर जनपद से विभिन्न विद्यालयों से 323 छात्र प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन आईआईटी रुड़की में भू-विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक चंद्र श्रीवास्तव छात्रों भू-विज्ञान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देंगे। पांच दिवसीय इस शिविर में देश के नामी संस्थानों के विषय विशेषज्ञ छात्रों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।