फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students were given training to prepare detailed project reports

Kotdwar News: छात्र-छात्राओं को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने का दिया प्रशिक्षण

Fri, 21 Mar 2025 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Students were given training to prepare detailed project reports

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार में चल रहे 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) के चौथे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को उद्यमिता की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

ईडीपी कार्यक्रम के चौथे दिन का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने किया। महाविद्यालय उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विषय विशेषज्ञ प्रशांत कुकरेती का परिचय कराया। रिसोर्स पर्सन प्रशांत कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

परिचयात्मक सत्र के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके बिजनेस आइडियाज के बारे में चर्चा की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से उनके अनुभव व व्यावसायिक रुचियों के बारे में बात भी की। उन्होंने प्रोजेक्ट प्रोफाइल के प्रारूप की जानकारी देते हुए उद्यमी का नाम, इकाई का नाम, प्रस्तावित उत्पादों, प्रस्तावित कार्य स्थल, संगठन के प्रकार, शैक्षिक योग्यता, तकनीकी और विशिष्ट योग्यता, कार्य अनुभव, सेवा विवरण, संभावित उपभोक्ताओं, परियोजना के आधार, कुल प्राप्तियों, भूमि व भवन के विवरण, मशीनरी, उपकरणों का ब्यौरा, परिचालन से पहले के प्रस्तावित खर्चों, पूंजी निवेश, कार्यशील पूंजी, कच्चे व तैयार माल का स्टॉक, कर्मचारियों के पारिश्रमिक, विविध खर्चों, उत्पादन लागत एवं लाभ प्रदाता विश्लेषण आदि पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक मनीष राणा, डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. सरिता चौहान, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. मुकेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed