फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students took oath to remove drugs from society

छात्र-छात्राओं ने ली समाज से नशे को दूर करने की शपथ

Sun, 29 May 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Students took oath to remove drugs from society
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में ‘धूम्रपान निषेध’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने धूम्रपान नहीं करने और नशा जैसी सामाजिक बुराई को समाज से दूर करने की शपथ ली। महाविद्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंथ मौर्य ने कहा कि तंबाकू का सेवन एक सामाजिक बुराई है और युवाओं को इस बुराई से बचना चाहिए। गोष्ठी के मुख्य वक्ता साइबर सेल पुलिस के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने युवा वर्ग को नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब देश का युवा वर्ग स्वस्थ होगा। डॉ. संत कुमार, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. सुषमा थलैडी, छात्रा आंचल, छात्र सूरज चौहान, अभिषेक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पर डॉ. हीरा सिंह, डॉ. मुकेश रावत, डॉ. अमित तिवारी और राकेश चौहान आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन डॉ. किशोर चौहान और डॉ. तृप्ति दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed