फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students tied the knot with Garhwali, Rajasthani, Gujarati and Punjabi dances

Kotdwar News: छात्रों ने गढ़वाली, राजस्थानी, गुजराती और पंजाबी नृत्यों से बांधा समा

Mon, 17 Apr 2023 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Students tied the knot with Garhwali, Rajasthani, Gujarati and Punjabi dances
इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) के वार्षिकोत्सव ‘गूंज’ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों और गीतों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। रविवार रात को बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित आईएचएमएस परिसर में आयोजित वार्षिक समारोह का बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड डॉयरेक्टर फॉरेस्ट जनरल डॉ. शरद सिंह नेगी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शुभम और ऋतु ने गणेश वंदना से की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती और गढ़वाली लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। अतिथि बाल कलाकार निष्कर्ष त्रिपाठी ने गढ़वाली गीतों से मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन




इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अव्वल प्रदर्शन करने पर छात्र तुषार जोशी, सुरभी जोशी, कल्पना काला, विवेक सैनी और अनिता रावत को पुरस्कृत किया गया। खुशी गुसांई को स्टूडेंट ऑफ द ईयर और चंद्र वल्लभ बहुखंडी को स्टाफ ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक बीएस नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, निदेशक (प्रशासन) कर्नल बीएस गुसांई (रि.), निदेशक (शिक्षण) सुनील कुमार समेत संस्थान के सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का अमिषा रावत और शुभम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed