{"_id":"60fcd45b8589b248c35de5797d3ea617","slug":"students-talk-with-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं के सवालों में उलझे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं के सवालों में उलझे मुख्यमंत्री
कीर्तिनगर
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सर मैने कुछ दिनों पहले अखबार में सरकारी शिक्षा की दुर्दशा के बारे में पढ़ा है, ऐसे में आप कैसे सरकारी शिक्षा के प्रति लोगों के मन में विश्वास पैदा करोगे’... ..छात्रा मनीषा ने मुख्यमंत्री के सामने यह सवाल रखा तो वे निरुत्तर रह गए। मुख्यमंत्री बस इतना ही कह पाए कि ‘बेटा आपने बहुत बड़ा प्रश्न उठाया है, शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है’।
सोमवार को लक्षमोली में आयोजित सीएम फॉर यूथ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करीब एक घंटे विद्यार्थियों से सीधी बात की। इस दौरान बच्चे भी पूरी रौ में दिखे। छात्रों ने सीएम के समक्ष ही सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।
छात्रा मनीषा ने शिकायत की कि जब वह कक्षाओं में होते हैं तो शिक्षक पढ़ाते समय बीच में मोबाइल पर बात करना शुरू कर देते हैं, इससे पढ़ाई का क्रम टूट जाता है, कक्षाओं में शिक्षकों के मोबाइल प्रयोग पर रोक लगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। छात्रा पूजा ने विद्यालय में रसायन विज्ञान की लैब नहीं होने की शिकायत की तो छात्र देवाशीष ने शुल्क लेने के बाद भी कंप्यूटर की व्यवस्था न होने के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में लैब नहीं है उनके लिए पूरे जनपद में एक मोबाइल लैब संचालित की जाएगी। छात्रों को परिचय पत्र और प्रवेश पत्र पर रोडवेज की बसों में किराए में पचास फीसदी की छूट देने का आश्वासन दिया। छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री ने जीआईसी कंडोली में दो कंप्यूटर और जीआईसी आछरीकुंड में दो कक्षों के निर्माण की घोषणा की।