फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students protest against irregularities in exam results

Kotdwar News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2024 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Students protest against irregularities in exam results

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों के विरोध में शुक्रवार को प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भी भेजा।


शुक्रवार को छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में एकत्र में हुए, जहां उन्होंने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल और अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में बहुत गलतियां हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएड की तृतीय काउंसलिंग भी अभी तक नहीं की गई है। परीक्षा फॉर्म भी अभी तक नहीं भरे गए हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर छात्रों ने समर्थ पोर्टल में फाॅर्म भरने में आ रही समस्याओं का निराकरण करने, बीएड प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग शुरू करने, परीक्षा कॉपी चेक करने में हुई गड़बड़ियों को दूर करने की मांग की। साथ ही मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सानिया, कशिश, आंचल, अंकुर, प्रांजल, शिवानी, अंकित थपलियाल और पारस नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed