फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students plant seedlings in college campus

छात्रों ने कोटद्वार और रिखणीखाल महाविद्यालय में लगाएं पौधे

Wed, 17 Jul 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Students plant seedlings in college campus
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में पौधरोपण करते बीएड प्रशिक्षु और शिक्षक। - फोटो : KOTDWAR
हरेला पर्व पर महाविद्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान रिखणीखाल और कोटद्वार महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रीय वन विद्यार्थी (एनएफएस) के छात्रों ने भी कोटद्वार महाविद्यालय में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एसएल भट्ट ने पौध रोप कर किया। इस मौके पर बीएड के प्रथम और चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उधर, एनएफएस स्वयंसेवियों ने भी महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों की निराई-गुड़ाई भी की। उन्होंने प्राचार्य एसएल भट्ट से ट्री गार्ड की मांग की। कहा कि केवल पौधे रोपना ही उनका उद्देश्य नहीं है बल्कि नियमित देखभाल कर उनका संरक्षण करना भी है। कार्यक्रम में एनएफएस के संचालक डा. किशोर चौहान, बीएड के एचओडी डा. डीएम शर्मा, डा. स्वाति नेगी, डा. अनुराग अग्रवाल, एनएफएस के अध्यक्ष बजरंगी शिवम नेगी, सहसचिव आशीष, उपाध्यक्ष अभिषेक राणा, पूजा बेलवाल, ज्योति सजवाण, सपना बलूनी, शिवांगी चमोली, सरिता, शंकर बहादूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रिखणीखाल महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के 30 पौधे रोपे गए। इस मौके पर डा. संगीता मिश्रा, विपिन कुमार, महेश आर्य, विद्या राय, डा. सरिता, राकेश प्रसाद, मुकेश जदली आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर की ओर से हरेला पर्व के उपलक्ष्य में जनजागरूकता रैली निकाली। इसके बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। बुधवार को प्रधानाचार्य हरिराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों की रैली का रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर नजीबाबाद चौक, गैरेज रोड, गंगादत्त जोशी मार्ग झंडाचौक होते हुए गोविंद नगर के मार्ग से विद्यालय पहुंची। इसके बाद सभी छात्रों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर अनिल भटनागर, अनिल कोटनाला, नीरज अग्रवाल, राहुल भाटिया, राजन कुमार, हरीश चंद्र, रोहित बलोदी, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, एकेश्वर ब्लॉक के पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर पौधरोपण किया।
भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के सहयोग से जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय रैतपुर तल्ला के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के आसपास विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधे रोपे। वन अधिकारियों ने सभी बच्चों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने पहली पौध रोप कर किया। कार्यक्रम में वन दरोगा भजन सिंह, वन आरक्षी हरक सिंह दानू, वन आरक्षी रमेश गुसाईं, राकेश वेदवाल, गोपाल सिंह रावत, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

सिडकुल प्रबंधन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हरेला पर्व के अंतर्गत सिडकुल के परिक्षेत्र कोटद्वार में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद और सिडकुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने 450 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सिडकुल कोटद्वार के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल ने बताया कि पौध रोपण अभियान में आंवला, अर्जुन, सिल्वर ओक, कंचनार, गुलमोहर, नीम, जामुन आदि के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed