फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students participating in co-curricular activities were honored

Kotdwar News: पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Tue, 08 Oct 2024 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Students participating in co-curricular activities were honored
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी सेंधीखाल में आयोजित सम्मान समारोह में शैक्षिक सत्र 2024-25 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित छात्रों समेत विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नरेंद्र मोहन बमराड़ा ने विद्यालय स्तर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को दिया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयनित प्रीति, पूर्वी, अमन बुड़ाकोटी, शीतकालीन खेल प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर चयनित आरुषि बिष्ट, रिया रावत, प्राची रावत, सामाजिक विज्ञान महोत्सव के तहत क्विज प्रतियोगिता व कार्यकारी मॉडल में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिलास्तर के लिए चयनित अंशुमान शर्मा, ऋषभ असवाल, विज्ञान महोत्सव में विज्ञान नाटक में ब्लॉक सतर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित नेहा भारद्वाज, कामिया शर्मा, रिद्धिमा, खुशबू, शौर्य नेगी, शौर्य रावत, अंशुमान शर्मा, जूनियर वर्ग के कार्यकारी मॉडल में प्रथम स्थान पर रहे आदित्य रावत, अचल मॉडल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर चयनित अंशुल रावत, सीनियर वर्ग के स्थिर मॉडल में हिमानी और जूनियर वर्ग के स्थिर मॉडल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही आकांक्षा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed