{"_id":"67e583c31f3aae85a509ea60","slug":"students-learned-the-tricks-of-milk-production-and-vegetable-production-in-poly-house-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-650858-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्र-छात्राओं ने सीखे दुग्ध उत्पादन एवं पॉली हाउस में सब्जी उत्पादन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्र-छात्राओं ने सीखे दुग्ध उत्पादन एवं पॉली हाउस में सब्जी उत्पादन के गुर
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में देवभूमि उद्यमिता योजनांतर्गत संचालित 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दसवें दिन बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने सनेह क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर कुंभीचौड़ में ऑर्गेनिक फार्म का औद्योगिक भ्रमण किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने औद्योगिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि भ्रमण के माध्यम से छात्र-छात्राएं भविष्य में उद्यमिता और स्टार्टअप शुरू करने के तरीके सीखेंगे। महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता केंद्र नोडल अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक मनीष राणा एवं टीम की सदस्य डॉ. सुनीता नेगी, वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. वसंतिका कश्यप, डॉ. स्मिता तिवारी के दिशा निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने रामपुर कुंभीचौड़ में उद्यमी कमल सिंह के ऑर्गेनिक फार्म का औद्योगिक भ्रमण किया। फार्म संचालक डॉ. कमल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को मुर्गी पालन, पशुपालन, मत्स्य पालन, जर्मन शेफर्ड कुत्तों का पालन, पॉली हाउस में सब्जी उत्पादन, मियाजाकी आम सहित विभिन्न प्रकार के आम, लीची, लाल एवं बैंगनी केले, चीकू, आडू, शिमला मिर्च, काली हल्दी, ताइवानी अमरूद के उत्पादन को प्रत्यक्ष दिखाकर प्रशिक्षण दिया। साथ ही उनके उत्पादन से होने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गोमूत्र से जीवामृत बनाना, जैविक खाद बनाना और सुपर नेपियर ग्रास उत्पादन के गुर भी सीखें।