फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Student leaders accused the police of misconduct.

Kotdwar News: छात्र नेताओं ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 06 Oct 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Student leaders accused the police of misconduct.
कोटद्वार। पीजी कॉलेज के छात्रों ने पुलिस पर अनावश्यक चालानी कार्रवाई और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में छात्रों ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिसकर्मी से माफी मांगने और भविष्य में छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार न करने के निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि पांच अक्तूबर को उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने छात्रों के साथ अभद्र और आपत्तिजनक तरीके से व्यवहार किया। आरोप है कि उनके बोलने के तरीके और व्यवहार से छात्रों में असंतोष पैदा हुआ। छात्रों का कहना है कि पूर्व में भी उनके साथ इसी तरह के व्यवहार की शिकायतें सामने आती रही हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस का मूल मंत्र मित्रता, सेवा और सुरक्षा है। ऐसे में पुलिस और छात्रों के बीच भय या शत्रुता के बजाय संवाद और सहयोग का माहौल होना चाहिए। छात्रों ने महाविद्यालय के आसपास, विशेषकर मुख्य गेट के समीप, अनावश्यक चालानी कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई हो लेकिन छात्रों को बेवजह परेशान या भयभीत न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने पुलिस प्रशासन से युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले नशे के कारोबार और बाहर से आने वाले नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष क्षितिज अग्रवाल, सचिन कुमार, हरीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed