फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   student innovation compition entry from 22

स्टूडेंट इनोवेशन कंपीटीशन में 22 तक हो सकेगी इंट्री

Sun, 17 Jan 2016 06:37 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Sun, 17 Jan 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी उत्तराखंड (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) ने  इंटर एनआईटी स्टूडेंट इनोवेशन कंपीटीशन-2016 के लिए आवेदन (इंट्री) जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। अब 22 जनवरी तक अपने अभिनव प्रयोग संबंधी इंट्री करवा सकते हैं। पहले इंट्री कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी थी।
विज्ञापन

एनआईटी उत्तराखंड देश का पहला एनआईटी है, जो एनआईटी के छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभिनव प्रयोग प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता एनआईटी में 19 से 21 फरवरी तक होगी। इसके लिए 10 बेहतर आविष्कारों में सर्वश्रेष्ठ तीन का चयन किया जाएगा। इसमें विजेता प्रतिभागी को एक लाख रुपये मिलेंगे। द्वितीय को 50 हजार और तृतीय को 25 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

एनआईटी के निदेशक प्रो. एचटी थोराट ने बताया कि अभिनव प्रयोग प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देगी। इससे उनकी सोच को पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की महत्ता को देखते हुए इंट्री जमा करने की तिथि 22 जनवरी कर दी गई है। ताकि यदि कोई छात्र-छात्रा अपनी इंट्री कराने से किसी कारणवश वंचित रह गया हो, तो उसको भी मौका मिल जाए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपने संस्थान के निदेशक/रजिस्ट्रार/एचओडी से प्रमाणित कराना होगा, कि संबंधित आविष्कार उसका स्वयं का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed