{"_id":"67c9c24bdd1d5d425e0bca2d127c3e21","slug":"strike-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार कर्मियों की बेमियादी हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार कर्मियों की बेमियादी हड़ताल आज से
पौड़ी
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोषागार कर्मचारियों को बैठक में शासन की ओर से ग्रेड-पे संशोधन का शासनादेश जारी नहीं होने पर असंतोष जताया गया। कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। जिलाध्यक्ष कुशबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार को कई बार कर्मचारियों की मांगों के संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ आज से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर संदीप सिंह, यतिन शाह, बीके माणिक, बलदेव सिंह, एनएस खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन