फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Strike for teachers on the third day

शिक्षकों के लिए अभिभावकों ने तीसरे दिन भी दिया धरना

Thu, 08 Aug 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Strike for teachers on the third day
जीआईसी रिखणीखाल में शिक्षकों के लिए बीईओ कार्यालय में धरना देते अभिभावक। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के जीआईसी रिखणीखाल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों का बीईओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। अभिभावकों ने अपने बच्चों को तीसरे दिन भी विद्यालय नहीं भेजा। बच्चों के विद्यालय नहीं पहुंचने पर जीआईसी रिखणीखाल की कक्षाओं में ताले लटके रहे। अभिभावकों ने कहा कि नौ अगस्त को बीईओ कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआईसी रिखणीखाल में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने बीईओ कार्यालय में तीसरे दिन भी धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जीआईसी रिखणीखाल में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष प्रमोद रावत और सिलबेड़ी के प्रधान रमेश रावत ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों के 11 पद रिक्त होने से 250 बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को बीईओ कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी और रिखणीखाल की सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने पर संगीता जोशी, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, रेखा देवी, सरोजनी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, कांती देवी, बीना देवी, स्नेहलता देवी, अनिता देवी, गीता देवी, पूनम देेवी, अनुराधा देवी, मंजू देवी, विमला देवी, रेखा देवी, शांति देवी, कामना देवी, गुड्डी देवी, जसोदा देवी व अंजू देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed