{"_id":"66d89355b122e3bb2a0b959c","slug":"strict-action-will-be-taken-if-cattle-are-left-on-the-roads-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-493533-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सड़कों पर गोवंश छोड़ा, तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सड़कों पर गोवंश छोड़ा, तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। पुलिस गोवंश को सड़को पर छोड़ने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ सख्त हो गई है। पुलिस ने सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पाबौ पुलिस क्षेत्र में मीडिया, सोशल मीडिया, पंफ्लेट, लाउड स्पीकर सहित अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करने में जुटी है। पाबौ पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि जागरूकता अभियान के बावजूद सड़कों पर गोवंश मिले, तो गोवंश अधिनियम के तहत स्वामी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस चौकी पाबौ प्रभारी नवीन परोहित ने बताया कि एक सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार पशुओं के स्वामी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया अधिकांश पशुओं में टैग न होने के कारण पशु स्वामी का पता नहीं चल पा रहा है। जिससे पुलिस को दिक्कत आ रही है। पुरोहित ने बताया, अब अन्य तरीकों से पशुओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया कि जैसे ही पशु स्वामी चिह्नित होता है, उसके खिलाफ उत्तराखंड गोवंश अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी। बताया सड़कों पर लावारिस मवेशी घूम रहे हैं, जिससे जाम लगने के साथ ही हादसों का खतरा बना रहता है। चौकी प्रभारी पुरोहित ने बताया कि आवारा मवेश कई बार राहगीरों को चोटिल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन