{"_id":"570a89124f1c1beb64c8110e","slug":"streets-are-in-ganganali-srikot-ckack","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट गंगानाली में गलियां होगी चकाचक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट गंगानाली में गलियां होगी चकाचक
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटी ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली में सड़कों और गलियों का कायाकल्प होगा। यहां मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत लगभग 1.88 करोड़ रुपयों की लागत से गलियों का सुधारीकरण होगा।
विज्ञापन
श्रीनगर से तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली लगभग नगर का रुप ले चुकी है। यहां पिछले दो दशकों मेें आबादी बहुत तेजी से बढ़ी है। सैकड़ों की संख्या में भवनों का निर्माण हो चुका है। लेकिन इसके मुताबिक यहां रास्तों और नालियों का सुदृढ़ीकरण कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
हालांकि जिला योजना या अन्य योजनाओं से कुछ गलियां की पक्की की गई हैं। लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण गलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
पिछले साल स्थानीय विधायक गणेश गोदियाल की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने श्रीनगर, डांग व श्रीकोट में मार्ग सुधारीकरण की मंजूरी दी थी। इसके अनुपालन में डांग में काम शुरू हो चुका है। अब श्रीकोट में भी काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि योजना में श्रीकोट गंगानाली की सभी लगभग गलियों को शामिल किया गया है। सुधारीकरण और मरम्मत कार्य के लिए 1.88 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर से निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं।