{"_id":"68ea31604c343d141c047aa8","slug":"stop-the-sale-of-adulterated-liquor-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119155-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बंद कराएं मिलावटी शराब की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बंद कराएं मिलावटी शराब की बिक्री
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने एसडीएम कोटद्वार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर यमकेश्वर क्षेत्र में मिलावटी शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में मिलावटी शराब की बिक्री के विरोध में स्थानीय प्रशासन से कई शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद आबकारी निरीक्षक मिलावटी शराब की बिक्री को नहीं रोक रहे हैं। प्रवेश रावत ने मिलावटी शराब की बिक्री पर रोक लगाने और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
प्रदेश उपाध्यक्ष बने राकेश अग्रवाल
कोटद्वार। पर्वतीय मैदानी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल एडवोकेट ने गोविंद नगर निवासी कारोबारी राकेश अग्रवाल को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। राकेश अग्रवाल ने समिति के साथ मिलकर सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करने की वचनबद्धता दुहराई। संवाद