फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stolen scooter caught during checking, two youth arrested

Kotdwar News: चेकिंग में पकड़ी चोरी की स्कूटी, दो युवक गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Stolen scooter caught during checking, two youth arrested

विज्ञापन
जयहरीखाल/लैंसडौन। लैंसडौन थाने की गुमखाल चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की गई एक स्कूटी कब्जे में ली और स्कूटी चोरी के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।कोटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमखाल क्षेत्र में सोमवार को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को एक स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे स्कूटी मोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर दोनों को स्कूटी समेत पकड़ लिया। पुलिस ने स्कूटी के कागजात मांगे, तो युवकों ने कागजात घर छूटने का बहाना कर पुलिस से बचने की कोशिश की।




चौकी प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन चेक करने पर स्कूटी अल्मोड़ा में पंजीकृत होने का पता चला। स्कूटी मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि स्कूटी 15 दिन पहले चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है। स्कूटी चोरी की होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने स्कूटी कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम फरीद खान, निवासी मंडावली, तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर और शहनाज, निवासी राहतपुर खुर्द, थाना मंडावली, नजीबाबाद (बिजनौर) बताया। चौकी प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि अल्मोड़ा पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। वहीं, स्कूटी चोरी के आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से दोनों को पौड़ी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed