फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stolen meters by breaking the locks of water office

Kotdwar News: फोटो जलकल कार्यालय के ताले तोड़कर चुराए मीटर

Mon, 30 Sep 2024 04:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Stolen meters by breaking the locks of water office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। जल संस्थान के स्टेशन रोड में जिला परिषद की बिल्डिंग में स्थित जलकल कार्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखे मीटर चोरी कर लिए। सहायक अभियंता ने मामले में बाजार चौकी पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जिला परिषद मार्केट में स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
सहायक अभियंता सुश्री अमिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार सुबह जब वह कार्यालय खोलने के लिए पहुंची तो कार्यालय के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर ने कार्यालय में आलमारी के ताले तोड़ने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इस पर चोरों ने आलमारी के एक पल्ले पर सरिया फंसाकर उसे उठा लिया और वहां से चार मीटर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में पुलिस से मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। जिला परिषद मार्केट में स्थित दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाले। कोतवाल रमेश तनवर ने बताया कि मामले में तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed