फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Steel truss motor bridge to be built soon in Madhuganga river

मधुगंगा नदी में जल्द बनेगा स्टील ट्रस मोटर पुल

Thu, 15 Oct 2020 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Steel truss motor bridge to be built soon in Madhuganga river
लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने बृहस्पतिवार को जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत सतपुली सिसल्डी मोटर मार्ग पर मधुगंगा नदी में 4.68 करोड़ की लागत से बनने वाले 45 मीटर स्पान स्टील ट्रस मोटर पुल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बुधवार को मोटर पुल का बतौर मुख्य अतिथि शिलान्यास करते हुए विधायक दिलीप रावत ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। लैंसडौन विधानसभा में भी मुख्यमंत्री के निर्देशन में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। कोरोनाकाल में भी मुख्यमंत्री ने प्रदेश का सफल नेतृत्व करते हुए विकास कार्यों को बाधित नहीं होने दिया। इस मौके पर भाजपा जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष किरण बौंठियाल, धर्मेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य सर्वेंद्र कुकरेती, ज्येष्ठ उपप्रमुख जयहरीखाल अजय ढौंडियाल, मंडल अध्यक्ष सतपुली बृजमोहन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed