फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stay away from addiction, give full education to your daughters

Kotdwar News: नशे से रहें दूर, बेटियों को शिक्षा दिलाएं भरपूर

Tue, 18 Mar 2025 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Stay away from addiction, give full education to your daughters

विज्ञापन
कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने नशे से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया।


उद्घाटन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती ने किया। शिविर में प्रतिभाग कर रहे स्वयंसेवियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर की सफाई की। साथ ही व्यायाम व योगाभ्यास किया। उन्होंने रिखणीखाल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जनजागरूकता रैली निकालकर बेटियों को शिक्षित करने पर बल दिया। दोपहर बौद्धिक सत्र में रिखणीखाल महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अनूप सिंह ने यूसीसी, नशा मुक्त अभियान समेत विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं, प्राध्यापक डॉ. बबलू कुमार ने वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर भी विचार रखे। इससे पहले सोमवार को शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्र-छात्राओं में व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। प्रत्येक छात्र को एनएसएस में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में स्वयं को तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed