फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State Government should remove the lacunae of the health scheme

स्वास्थ्य योजना की खामियों को दूर करे प्रदेश सरकार

Mon, 22 Feb 2021 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
State Government should remove the lacunae of the health scheme
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक में स्वास्थ्य योजना की खामियों पर चर्चा करते हुए सरकार से इन्हें दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त एसडीएम पुष्कर सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अभी तक कई पेंशनर्स के गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए हैं, इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने जनवरी 2021 से पेंशन में कटौती प्रारंभ कर दी है। कहा कि पति और पत्नी दोनों के पेंशन खातों से कटौती की जा रही है, जबकि नियमानुसार एक पेंशन खाते से कटौती होनी चाहिए। इस मौके पर पेंशनर्स के अंशदान कटौती को आधा करने, योजना में ओपीडी के भुगतान की व्यवस्था करने, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथी की चिकित्सा को भी योजना में शामिल करने की मांग की गई।

बैठक में महामंत्री हरीश चंद्र भदूला, कोषाध्यक्ष धर्मानंद भट्ट, संरक्षक रघुवीर सिंह रावत, रणवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष डा. विनोद बहुगुणा, सह सचिव गोविंद सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, अनुसूया प्रसाद थपलियाल, चक्रधर कुकरेती, विनोद कुकरेती, राजेंद्र डोभाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed