फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'State Government should remove the gaps in the golden card'

‘गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करे प्रदेश सरकार’

Thu, 29 Apr 2021 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
'State Government should remove the gaps in the golden card'
राजकीय शिक्षक संघ ने गोल्डन कार्ड से उपचार कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग उठाई है। मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयदीप रावत और महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा कि कोरोना महामारी के दौर में कर्मचारियों व पेंशनरों को उपचार के दौरान स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन कई बार योजना में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग कर चुका है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है। कहा कि सरकार विगत तीन माह से कर्मचारियों व पेंशनरों के वेतन से प्रतिमाह कटौती कर रही है, लेकिन राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली एवं उदासीन रवैए के कारण अस्पतालों में कार्ड का कोई उपयोग न होने से कर्मचारी व पेंशनरों को अनावश्यक परेशान होना पड़ रहा है। ज्ञापन में गोल्डन कार्ड की खामियां दूर होने तक शिक्षक कर्मचारियों के वेतन से होने वाली कटौती को बंद करने और जल्द से जल्द योजना की खामियों को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed