{"_id":"6ad0b840fbc76ec9ea0d07bb","slug":"state-fair-on-the-birth-anniversary-of-karmaveer-jayanand-bhartiya-from-17th-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127358-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कर्मवीर जयानंद भारतीय की जयंती पर राजकीय मेला 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कर्मवीर जयानंद भारतीय की जयंती पर राजकीय मेला 17 से
Thu, 15 Oct 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 15 Oct 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा, यज्ञ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
बैजरो। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयानंद भारतीय की 146वीं जयंती पर बैजरो में 17-18 अक्तूबर को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। आर्य समाज सांवली आदि पंचपुरी और आर्य उप प्रतिनिधि सभा गढ़वाल की पहल पर आयोजित मेले में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, 17 अक्तूबर को सुबह आठ बजे यज्ञ, भजन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का शुभारंभ होगा। सुबह 10 बजे आर्य समाज सांवली आदि पंचपुरी (बैजरो) से स्यूंसी तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे मेहरबान सिंह कंडारी जीआईसी के प्रांगण में मुख्य समारोह होगा। दोपहर दो बजे ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा।
मेले के दूसरे दिन 18 अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रेखा आर्य और खजान दास के साथ दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ नजीबाबाद की आचार्य प्रियंवदा वेदभारती, बिजनौर के आचार्य विष्णुमित्र और कुलदीप विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।