{"_id":"63ac50c7e391191b3839acf3","slug":"state-activist-kashi-singh-airi-will-get-garhwal-ratna-award-kotdwar-news-drn4322490139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राज्य आंदोलनकारी काशी सिंह ऐरी को मिलेगा ‘गढ़वाल रत्न’ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राज्य आंदोलनकारी काशी सिंह ऐरी को मिलेगा ‘गढ़वाल रत्न’ सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आंदोलनकारी, पूर्व विधायक एवं यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी को कप्तान राम प्रसाद स्मृति ‘गढ़वाल रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। शेर-ए-गढ़वाल कप्तान स्व. रामप्रसाद नौटियाल स्मृति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत कांडा मल्ला में समिति अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राज्य आंदोलनकारी काशी सिंह ऐरी को गढ़वाल रत्न सम्मान के साथ ही चांदी के कलश में रामगंगा के उद्गम स्रोत रामनाला (गैरसैंण) का जल भेंट किया करने का निर्णय लिया गया। यह जल उन्हें गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने, उत्तराखंड के शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों और संकल्पों की याद दिलाता रहेगा। बैठक में कप्तान रामप्रसाद नौटियाल की जीवन वृत्त को प्रकाशित करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में शिक्षाविद् डॉ. प्रकाश चमोली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रेम सिंह नेगी, सूरजमणि, समिति के वित्तीय सलाहकार सुभाष नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल, विनोद कुलाश्री, व्यवसायी अनिल कुमार, पूर्व प्रधान महिपाल सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य जगतराम जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहनलाल, अनुसूया ध्यानी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन नंदकिशोर नौटियाल ने किया।