फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Starts Gend Mela

पारंपरिक ‘गेंद अभिनंदन’ से शुरू हुआ गेंदा मेला

Mon, 11 Jan 2016 10:13 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
किशनपुर (कोटद्वार) Updated Mon, 11 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
भाबर के मवाकोट में आयोजित पांच दिवसीय गेंद मेला पारंपरिक गेंद के अभिनंदन और शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर समिति ने कई पीढ़ियों से पारंपरिक गेंद बनाने वाले कलालघाटी निवासी बृजमोहन को मेले स्थल में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को मेला समिति ने पारंपरिक गेंद की शोभायात्रा कलालघाटी का शुभारंभ जशोधरपुर के ग्राम प्रधान शैलेंद्र डबराल ने झंडी दिखाकर किया। इसके बाद शोभायात्रा त्रिलोकपुर-किशनपुर-हल्दूखाता-दुर्गापुर-निंबूचौड़ होते हुए मेले स्थल पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह मार्ग में ग्रामीणों ने पारंपरिक गेंद पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र डोबरियाल ने बताया कि बृजमोहन का परिवार कई वर्षों से मवाकोट गेंद मेले के लिए पारंपरिक गेंद बनाने का काम कर रहे हैं। उनके इस योगदान से गेंद मेले की परंपरा अभी तक जीवित है। इस अवसर पर समिति ने बृजमोहन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के अवसर पर हरेंद्रमणी जोशी, प्रमोद डोबरियाल, गजेंद्र रावत, सुभाष कोठारी, बलदेव नेगी, पितृ शरण जोशी, गौरव नौटियाल, अनिल सती, दिनेश गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शुरुआत
दुगड्डा। मेला समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह रावत ने बताया कि 13 जनवरी को विद्यालयों के सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे। 14 जनवरी को ग्राम सभाओं के पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विजय बडथ्वाल द्वारा होगा। इसी दिन दोपहर में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सफल प्रतिभागियों को यूपी-उत्तराखण्ड पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष विनोद बडथ्वाल पुरस्कार वितरित करेंगे। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन लंगूरी और भटपुड़ी के मध्य गेंद खेली जाएगी। मेले के सफल आयोजन के लिये समितियों का गठन किया गया है। साथ ही प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed