{"_id":"62acb8756c88b678374a6dfc","slug":"st-joseph-s-convent-school-became-the-champion-of-the-football-cup-kotdwar-news-drn4148623147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल बना हाईस्कूल हीरोज फुटबाल कप का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल बना हाईस्कूल हीरोज फुटबाल कप का चैंपियन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट अकादमी की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी हाईस्कूल हीरोज फुटबाल कप सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के नाम रहा। कॉन्वेंट के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के सभी मैच जीतकर विनर ट्रॉफी अपने नाम की। कॉन्वेंट के खिलाड़ी निलेश थपलियाल को फाइनल मैच में सर्वाधिक गोल करने के लिए गोल्डन बाल और प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने के लिए बाल भारती स्कूल के खिलाड़ी रुद्र नेगी को गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को मोटाढांक के मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल और एमकेवीएन स्कूल के बीच खेला गया। मैच के नौवें मिनट में ही कॉन्वेंट के खिलाड़ी निलेश थपलियाल ने अपना बेहतरीन पहला गोल दागकर कॉन्वेंट को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद अर्चित ने गोल कर 2-0 और वेदांत ने गोल के नजदीक जीरो एंगल से खूबसूरत गोल दागकर कॉन्वेंट की बढ़त 3-0 कर दी।
दूसरे हाफ में एमकेवीएन ने अपने प्रदर्शन को सुधारा, लेकिन एमकेवीएन की रक्षा पंक्ति कॉन्वेंट के नीलेश के आगे बेबस नजर आई। मैच के 50वें मिनट में निलेश थपलियाल ने अपना दूसरा गोल दागकर कॉन्वेंट की बढ़त को 4-0 कर दिया। अंतिम 10 मिनटों में कॉन्वेंट के खिलाड़ी राजा के खूबसूरत फ्री किक ने कॉन्वेंट की 5-0 की बढ़त और प्रतियोगिता के अंतिम क्षण में हताश एमकेवीएन के एक खिलाड़ी ने अपने ही गोल में बॉल डालकर कॉन्वेट स्कूल को 6-0 से विजय दिलाते हुए हाईस्कूल हीरोज फुटबाल कप का चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रतियोगिता में सर्वाधिक छह गोल करने पर रूद्र नेगी को गोल्डन बूट, निलेश थपलियाल को गोल्डन बाल और आदित्य रावत को गोल्डन गलफ्स से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत और कोटद्वार फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन भंडारी ने एमकेवीएन स्कूल को उपविजेता टीम की ट्रॉफी प्रदान की। समाजसेवी गिरिराज सिंह रावत और लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। सिद्धार्थ उनियाल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में ऋतिक नेगी, इंदर रावत और मयंक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।