फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sports Stadium defeated Scholars Academy in the inaugural match

Kotdwar News: उद्घाटन मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने स्कॉलर्स एकेडमी को हराया

Mon, 20 Jan 2025 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sports Stadium defeated Scholars Academy in the inaugural match
कोटद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून व जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी की ओर से 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-15 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने स्कॉलर्स एकेडमी को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रशिक्षक एवं जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष सुनील रावत ने किया। अंडर-15 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार एवं स्कॉलर्स एकेडमी की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर 4-0 के अंतर से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम से सुशांत एवं कार्तिक ने 2-2 गोल दागे। दूसरा मुकाबला प्रिंस भरत एकेडमी कण्वघाटी एवं मिनी स्टेडियम मोटाढाक के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीम निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर रही। मैच का निर्णय ट्राई ब्रेकर से हुआ, जिसमें प्रिंस भरत एकेडमी कण्वघाटी ने 6-5 के अंतर से जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका इंद्र रावत, शुभम रावत, दिनेश कुमार एवं विवेक कठैत ने निभाई। इस अवसर पर स्टेडियम प्रभारी एवं कार्यक्रम संचालक श्याम सिंह डांगी, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, मान सिंह थापा, महेंद्र सिंह रावत, गौरव वाल्मिकी, अमिषा बहुखंडी, राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed