फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sports lovers angry over lockdown at the gate of Mahadev Cricket Ground

Kotdwar News: महादेव क्रिकेट ग्राउंड के गेट पर तालाबंदी पर भड़के खेल प्रेमी

Mon, 14 Oct 2024 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sports lovers angry over lockdown at the gate of Mahadev Cricket Ground
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत महादेव क्रिकेट ग्राउंड में प्रशासन की ओर से तालाबंदी के निर्णय से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में गहरा रोष है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से हाईकोर्ट का निर्णय आने तक इस मैदान को आम जनता के लिए खुला रखने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


भाबर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन में कहा कि महादेव क्रिकेट ग्राउंड क्षेत्र में एक मात्र खेलने का मैदान है। यहां पर महिलाओं के साथ ही बड़ी संख्या में बच्चे व अन्य खेल प्रेमी नियमित अभ्यास करने के लिए आते हैं। कहा कि गत रविवार को तहसीलदार ने मैदान में पहुंचकर इस ग्राउंड में ताला लगाने की बात कही।
विज्ञापन




कहा कि खेल प्रेमी प्रेम सिंह नेगी के अथक प्रयासों से इस मैदान की देखरेख हो रही है। वहीं, महिलाओं का कहना है कि पिछले एक महीने से वह किसी तरह वक्त निकालकर क्रिकेट का अभ्यास करने इस मैदान में आ रही थी। आगामी 22 अक्तूबर से इस मैदान में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट होना है, लेकिन इससे पूर्व ही प्रशासन मैदान में तालाबंदी करने की बात कर रहा है। उन्होंने हाईकोर्ट का निर्णय आने तक मैदान को आम जनता के लिए खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने मामले में ज्ञापन देने पहुंचे लोगों को क्रिकेट फैडरेशन ऑफ पौड़ी के ज्ञापन की प्रति सौंपी और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम सिंह नेगी, शिवानंद लखेड़ा, पूनम नेगी, आरती रावत, उर्वशी, यशोदा, गौरव, आयुष, नितिन, सिद्धांत, मुकेश रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed