फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Small elephant standing in the fire

खड़े छोटा हाथी में लगी आग

Tue, 13 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Tue, 13 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Small elephant standing in the fire
अाआग - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। शहर के प्रसिद्ध धर्मस्थल सिद्धबली मंदिर के पुल पर खड़े एक छोटे हाथी वाहन में अचानक आग लग गई। जिस वक्त वाहन में आग लगी, वाहन चालक सिद्धबली मंदिर में पूजा अर्चना करने गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

देहरादून के प्रकाश नगर निवासी छोटा हाथी वाहन चालक सीताशरण शुक्ल ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब दस बजे ग्रास्टनगंज स्थित एक मकान में सामान छोड़कर वापस लौट रहा था। रास्ते में सिद्धबली मंदिर देेखकर उसने अपना वाहन पुल पर खड़ा कर दिया और मंदिर में भगवान के दर्शन करने चला गया। आधे घंटे बाद जब वह वाहन के समीप पहुंचा तो उसके अंदर से धुआं निकल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वाहन में आग लगने से आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया। साथ ही वाहन के अंदर रखे जरूरी कागज भी जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शी कुलदीप सिंह निवासी सिताबपुर ने बताया कि जिस स्थान पर छोटा हाथी वाहन खड़ा था, उसके समीप ही वाहनों के लिए पार्किग बनाई गई है। समय पर आग पर काबू पाने से हादसा टल गया। अग्निशमन अधिकारी रक्षपाल सिंह आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। वाहन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


-फोटो           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed