फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Slogan shouted in protest against DDA

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सीएम और विधायक का पुतला फूंका

Fri, 16 Oct 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Slogan shouted in protest against DDA
जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में कांग्रेसी पार्षद सूरज प्रसाद कांति की अगुवाई में काशीरामपुर तल्ला के लोगों ने सीएम और क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका। साथ ही डीडीए के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

दूसरी ओर डीडीए समाप्त करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि सरकार ने जनविरोध के बावजूद पहले जबरदस्ती नगर निगम थोप दिया। इसके बाद पूरे भाबर क्षेत्र को डीडीए में शामिल कर लिया। डीडीए के जटिल नियमों के कारण भूमिधरों को घर बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत, जिला महामंत्री हेमचंद्र पंवार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा इकाई अध्यक्ष विजय रावत, जितेंद्र भाटिया आदि शामिल रहे। पुतला फूंकने वालों में सुधांशु नेगी, योगेंद्र नेगी, अंकित नेगी, शुुुभम रावत, नंदन सिंह नेगी, विकास गौड़, अभिषेक भंडारी, शिवा रावत, राहुल भंडारी और शोभित रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed